मुजफ्फरपुर, जून 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर समेत 24 जिलों के शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संस्कृत विद्यालयों की जांच नहीं कराने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।शिक्षा विभाग के विशेष निदेशक सचिन्द्र कुमार ने इसका निर्देश दिया है। प्रस्वीकृति प्राप्त अनुदानित संस्कृत विद्यालयों का स्थल निरीक्षण का आदेश दिया गया था। प्रखंड स्तर की तीन सदस्यीय टीम से यह जांच करानी थी। मुजफ्फरपुर समेत 24 जिलों में जांच नहीं कराई गई है। जांच रिपोर्ट नहीं देने के कारण नाराजगी जताई गई है। 10 जून को तीन सदस्यीय टीम से जांच कराने का निर्देश जारी किया गया था और 10 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई थी। यह भी पढ़ें- 24 जिलों के शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण अबतक बांका, भागलपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, किशनगंज, कैमूर, ...