रांची, फरवरी 24 -- झारखंड विधानसभा में मंगलवार को वित्तवर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य में लगातार सामने आ रहे कैंसर के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य बजट में इसकी जांच के लिए एक बड़ी राशि का प्रावधान किया है। कैंसर की रोकथाम के लिए उन्होंने राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में PET (पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी) और CT (कंप्यूटेड टोमोग्राफी) मशीनें लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही शुरुआती स्टेज में ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए उन्होंने राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों में स्थित अस्पतालों में मैमोग्राफी मशीनें लगाने की घोषणा भी की। विधानसभा में बजट पर बोलते हुए वित्त मंत्री किशोर ने कहा, 'स्वास्थ्य योजना के बजट के अंतर्गत कैंसर की बीमारी की रोकथाम के लिए 200 करोड़ रुपए की...