24 छात्राओं के बीच हुआ साइकिल का वितरण
पाकुड़, अगस्त 8 -- शिक्षा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर के विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सुन्दरापाहाड़ी की छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुन्दरापाहाड़ी की छात्राएं अपने शिक्षक जयदेव मंडल की देखरेख में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, रामचंद्रपुर पहुंचीं। वहां विभाग की ओर से आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में कुल 24 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को स्कूल पहुंचने में सहूलियत होगी, जिससे उनके समय की बचत होगी और वे अपनी पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे । वहीं विद्यालय प्राच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.