कौशाम्बी, जून 18 -- बुधवार को आई आंधी ने देवीगंज क्षेत्र के 50 गांवों में पेयजल संकट खड़ा कर दिया। 24 घंटे से अधिक का समय बीत गया, लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। हैंडपंपों पर लोगों की लाइन लगी रही। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बन चुके हैं। उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। हवा इतनी तेज थी कि दर्जनों पेड़ जमीन से उखड़ गए थे। इसके अलावा 50 से अधिक विद्युत पोल नीचे गिर गए थे। वहीं लगभग नौ ट्रांसफॉर्मर खेतों में गिर गए थे। इससे कमालपुर विद्युत उपकेंद्र के 50 से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई थी। इनमें देवीगंज, गिरधरपुर, गढ़ी, अम्बाई बुजुर्ग, लेहदरी, ताज मल्लाहन, औरेनी, अलीपुरजीता आदि गांव शामिल हैं। रात तो किसी तरह लोगों ने गुजार ली, लेकिन सुबह पानी की किल्लत ने लोगों को खूब परेशान किया। नहान...