24 घंटे से लापता युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला
इटावा औरैया, मई 26 -- इटावा, संवाददाता। इकदिल थाना क्षेत्र में 24 घंटे से लापता युवक का शव बीहड़ में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक की पत्नी ने मानिकपुर चौकी पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि पति के लापता होने की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने समय रहते तलाश शुरू नहीं की। पत्नी का आरोप है कि चौकी पर मौजूद दरोगा ने कहा था कि अभी नींद आ रही है, सुबह देखेंगे। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बर निवासी 30 वर्षीय रंजीत मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी पूजा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे रंजीत बाइक लेकर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर करीब ढाई बजे उसकी फोन पर बात भी हुई, लेकिन उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। देर शाम तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.