बिजनौर, मार्च 20 -- नूरपुर। देर शाम से रुक रुक कर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक की वापसी हो गयी है। बारिश से किसानों की तिलहन की फसलों को होगा नुकसान तो गेहूं को होगा लाभ। गुरुवार की देरशाम से रुक रुक कर हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक की वापसी करदी। बारिश से किसान की तिलहन की फसल को नुकसान तो गेहूं को ठंडक से लाभ है। वर्षा का अभी मौसम बना हुआ है। मौसम से चिंतित किसानों का कहना है कि अगर बारिश के साथ तेज हवा अथवा ओलावृष्टि हुई गेंहू व तिलहन की खाड़ी फसलों को हानि हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...