24 घंटे से बिजली गुल, चार हजार की आबादी परेशान
बस्ती, जून 24 -- हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत हर्रैया के मंगल पांडेय नगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 4000 की आबादी पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण परेशान है। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं होने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे आई तेज आंधी और बारिश के दौरान मंगल पांडेय नगर वार्ड में एक हाईवोल्टेज विद्युत पोल टूटकर गिर गया। वार्ड के पश्चिमी छोर पर लगा ट्रांसफॉर्मर भी जमीन पर गिर गया, जिससे विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए और पूरे वार्ड की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार पूरा दिन बीत जाने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वार्ड निवासी सहदेव प्रसाद, रामचंद्र, राजेंद्र प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.