24 घंटे से नाले में बही मासूम लापता, रेस्क्यू जारी
झांसी, अगस्त 27 -- झांसी। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी बादल आफत बनकर बरसे। निवाड़ी में बुधवार को नाला पार करते वक्त एक 8 वर्षीय मासूम पानी के तेज बहाव में बह गई थी। वहीं 24 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। मध्य प्रदेश पुलिस-प्रशासन लगातार रेस्क्यू कर रहे हैं। मध्य प्रदेश प्रशासन दिन भर तलाश करता था। नाव उतारी गई। लेकिन, शाम तक मासूम कुछ पता नहीं चल सका था। निवाड़ी निवासी अंकिता अपने परिजनों के साथ जा रही थी। तभी नाला पार करते वक्त पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव में बहती चली गई। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता फूल सिंह ने बताया कि बेटी अचानक पानी के तेज बहाव में बह गई है। सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना द्वारा संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाकर पूरी गतिविधि पर निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया रेस्क्यू टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.