खगडि़या, मार्च 25 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में 16 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से 15 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी करते हुए बताया कि कार्रवाई में एक शराबी, हत्या के प्रयास मामले में चार फरारी समेत अन्य वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस दौरान 27 अजमानतीय वारंट व 14 जमानतीय वारंट को भी निष्पादित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...