सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने बीते 24 घंटों में सभी थानों में एक साथ विशेष समकालीन अभियान चलाकर कुल 938 कुर्की, इश्तेहार, वारंट व सम्मन का निष्पादन किया गया है। इस दौरान 73 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार व वांछित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना था। बताया गया है कि थानावार आंकड़ों में वारंट, सम्मन, इश्तेहार व कुर्की की कार्रवाई के साथ-साथ गिरफ्तारियों का विवरण भी शामिल है। कुल मिलाकर 288 सम्मन, 507 वारंट, 90 इश्तेहार व 53 कुर्की मामलों का निष्पादन किया गया। एसपी ने इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। कहा कि अपराधियों के विरुद्ध इस तरह के अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.