छपरा, अप्रैल 6 -- छपरा हमारे संवाददाता l जिले में अपराध व अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बीते 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए 63 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर चलाया गया, जिसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और शराब के अवैध कारोबार पर पूर्ण रूप से रोक लगाना था। पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में गिरफ्तार अभियुक्तों में 38 वारंटी, 12 शराब सेवन के मामले में, 6 शराब कारोबार में, 1 हत्या, 2 हत्या के प्रयास और 4 अपहरण के आरोपित शामिल हैं। इसके साथ ही कुल 299 वारंट और 21 कुर्की का भी निष्पादन किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की। कुल 970.18 लीटर शराब बरामद की गई, जिसमें 210 लीटर देशी शराब, 759.18 लीटर विदेशी शराब और 1 लीटर स्प्रिट शामिल है। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.