भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीते 24 घंटे (शुक्रवार की शाम 5:30 बजे से शनिवार की शाम 5:30 बजे के बीच) में जिले में बिजली की गड़गड़ाहट के बीच झूम के बादल बरसे। बीती रात मध्यम बारिश तो शनिवार को दिन भर रह-रहकर बारिश होती रही। बारिश का दौर शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे जाकर खत्म हो गया। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 57.3 मिमी बारिश हुई। इनमें से शुक्रवार की शाम 5:30 बजे से लेकर शनिवार की सुबह 8:30 बजे के बीच 40.4 मिमी तो शनिवार की शाम साढ़े आठ बजे से लेकर शाम 5:30 बजे के बीच 19.6 मिमी बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो रविवार को आंशिक रूप से बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन आंधी-पानी नहीं होगी। हां, 27 मार्च को जिले में एक बार फिर से आंधी के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। बीते 24 घंटे के मौसम...