हरदोई, जनवरी 10 -- हरदोई। पिछले 24 घंटे में जिले का अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री बढ़कर 21.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरावट के साथ 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। इससे लोगों को सर्दी से बड़ी राहत मिली। मौसम वेधशाला के अनुसार सुबह की आर्द्रता 95 प्रतिशत और शाम को 56 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह से ही मौसम साफ रहने के कारण दृश्यता भी बेहतर रही, जो 800 से 1000 मीटर के बीच रिकॉर्ड की गई। धूप निकलते ही लोगों की दिनचर्या और रुके हुए कामों में तेजी आ गई। कई दिनों की ठिठुरन और घने कोहरे के बाद बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल साफ नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में धूप और हल्की शीतलहर का सिलसिला बना रह सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.