छपरा, जून 23 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। सारण। जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान विशेष अभियान चलाया।

विशेष अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर असामाजिक तत्वों, वारंटियों और शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 38 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में 13 वारंटी, 8 शराब सेवन के मामले, 5 शराब कारोबार से जुड़े, 2 हत्या के प्रयास, 1 दहेज अधिनियम, 5 जुआ अधिनियम, 3 आर्म्स एक्ट और 1 अन्य मामले का अभियुक्त शामिल है। अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध सामान भी जब्त किया। बरामदगी में 360.365 लीटर शराब शामिल है, जिसमें 153 लीटर देसी और 207.365 लीटर विदेशी शराब है। इ...