24 घंटे में 2.5 लाख यात्रियों ने मांगी सहायता, घंटों में किया निस्तारण
गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता रेल हेल्पलाइन को लेकर रेलवे ने रिपोर्ट साझा की है। रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में रिकॉड 2.5 लाख लोगों ने विभिन्न तरह की शिकायतें कीं। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए रेल प्रशासन ने महज कुछ घंटों में ही निस्तारण कर दिया।रेलवे ने यह रिपोर्ट घोषी के एक जनप्रतिनिधि के ट्वीट पर दिया है जिसमें जनप्रतिनिधि ने लिखा कि आपात स्थिति में हेल्पलाइन का फोन नहीं उठता। रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनका हेल्प लाइन नंबर 139 लगातार काम करता है। इसमें किसी भी प्रकार की सहायता मांगी जा सकती है। आरपीएफ के साथ ही चिकित्सा से जुड़ी हर शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.