24 घंटे में हत्या के दो समेत 160 आरोपित गिरफ्तार
पटना, अगस्त 10 -- पटना पुलिस ने बीते 24 घंटे में हत्या के दो आरोपित समेत अलग-अलग मामलों में कुल 160 लोगों को गिरफ्तार किया। हत्या के प्रयास के 11 और लूटकांड के पांच आरोपित भी पकड़े गए हैं। इसके अलावा शराब पीने के आरोप में 42 और शराब तस्करी के मामले में 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थानों की पुलिस ने नौ अगस्त को विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कुल 160 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें हत्या के मामले में दो, हत्या के प्रयास में 11, लूट के मामले में पांच और दहेज हत्या के आरोप में एक आरोपित शामिल है। पुलिस ने शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान 34 शराब तस्करों और शराब पीने वाले 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों के पास से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.