हमीरपुर, अगस्त 7 -- हमीरपुर। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने 24 घंटे से भी कम समय में हत्या की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि 29 जुलाई को थाना ललपुरा के पौथिया गांव के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला की शिनाख्त उसके पिता सर्वेश कुमार गुप्ता ने रीता गुप्ता के रूप में की थी, जिसने दो साल पूर्व मौदहा कोतवाली के बम्हरौली गांव निवासी अमर सिंह से लव मैरिज की थी। जांच-पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तय हो चुका था कि रीता की हत्या की गई है। पुलिस की टीमों ने चौबीस घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए मृतका के पति अमर सिंह सहित उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था।इस घटना का खुलासा करने वाली टीम को शुक्रवार को एसपी ने सम्मानित किया। इसमें थानाध्यक्ष ललपुरा रा...