लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- महेशपुर इलाके मे दो दिन से बिजली गुल है। चौबीस घंटे मे केवल एक घंटा ही बिजली मिल सकी। बिजली न आने के कारण उपकरण शो पीस बनकर रह गये। महेशपुर इलाके बिजली की सप्लाई हैदराबाद विधुत उप केन्द्र से की जाती है। बुधवार को सबेरे से गई बिजली दिन भर और फिर रात भर नहीं आई। गुरुवार की सबेरे दस बजे के करीब बिजली आई और फिर एक घंटा रुककर फिर चली गई। पहले तो 33 के वी लाइन खराब हुई। जो दिन भर खराब रही। हालांकि कर्मचारी लगे रहे। लेकिन फाल्ट नहीं मिल सकी। जिसके कारण महेशपुर इलाके मे रात भर अंधेरा रहा। सभी बिजली के उपकरण शो पीस बन कर रह गये। बिजली न आने के कारण महेशपुर, रामदीनपुर, त्रिलोक पुर, मोतीपुर,सिंगहा, लक्ष्मीपुर, सुन्दरपुर, झारा, परेली, बगचन, गनेशपुर सहित दर्जनों गांव मे बिजली गुल रही। कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने मे लगे है। विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.