पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। महापौर अरुणा शंकर ने गुरुवार को मेदिनीनगर सिटी के कोयल रिवर फ्रंट पर पहुंचकर सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व प्रत्येक परिवार के आस्था से जुड़ा महान पर्व है। इसे पवित्रता से मनाया जाता है। शहर के रोड की सफाई के साथ-साथ छठ घाटों की गहन सफाई की अति आवश्यकता है। शुक्रवार तक सभी छठ घाटों की सफाई सुनिश्चित किया जाए। महापौर ने कहा कि हिंदुओं का बड़ा पर्व रामनवमी के साथ-साथ मुस्लिम भाइयों का ईद और जनजातीय परिवारों का सरहुल आ गया है। उन्होंने नगर निगम सफाई प्रभाग के नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार को निर्देशित किया, कोयल रिवर फ्रंट, चैनपुर के सूर्य मंदिर घाट, बेलवाटिका के पप्पू कल घाट एवं अमानत छठ घाट के अलावा नगर निगम उन सभी क्षेत्र में जहां छठ व्रत किया जाता है, वहां-वहां शुक्रवार...