24 घंटे में वापसी पर भी कारोबारी से वसूले अतिरिक्त 590 रुपये
संभल, जुलाई 10 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली पर शुरूआत के दिन से सवाल उठ रहे हैं। कभी टोल के साथ स्ट्रक्चर चार्ज वसूलने की बात हो या अतिरिक्त टोल वसूलने को। चन्दौसी के कारोबारी पवन कुमार गुप्ता ने तकनीकी खामी या सिस्टम की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए 24 घंटे के भीतर आने-जाने की यात्रा पर निर्धारित शुल्क से 590 रुपये अधिक वसूले जाने की शिकायत की है। उन्होंने टोल प्रबंधन से शिकायत करने के साथ उपभोक्ता आयोग में भी मामला ले जाने की बात कही है। पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह 9:04 बजे उन्होंने लहरावन टोल प्लाजा से गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश किया और सुबह 9:44 बजे सिंभावली-मुरादपुर टोल प्लाजा से बाहर निकलते समय फास्टैग से 310 रुपये का टोल कट गया। उन्होंने बताया कि उसी दिन रात में दिल्ली से लौटते समय सिंभावली-मुरादपुर टोल प्लाजा से एक्सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.