औरैया, अप्रैल 19 -- औरैया, संवाददाता। दिबियापुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटे गए 2.53 लाख रुपये, लैपटॉप, तमंचे और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पूरे मामले का खुलासा औरैया कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।एसपी के अनुसार 18 अप्रैल को बृजेश कुमार गुप्ता से असैनी-बरू मार्ग पर तमंचे के बल पर लूट की घटना हुई थी। यह भी पढ़ें- औरैया में व्यापारी से लूट, बाइक सवार तीन बदमाश बैग छीनकर फरार मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमें सक्रिय की गईं। रविवार को थाना दिबियापुर, स्वाट व सर्विलांस टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.