मोतिहारी, अप्रैल 17 -- रामगढ़वा, विजय । रामगढ़वा पुलिस ने लूट के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना 10 अप्रैल की रात की है , जब मुरला निवासी एक युवती अपने प्रेमी कृष कुमार और उसके मित्र नेहाल के साथ घर से निकली थी। रास्ते में अपराधियों ने चाकू के बल पर उनसे जेवरात और मोबाइल लूट लिए थे। खुलासा हुआ कि यह लूट पूर्व नियोजित साजिश थी। प्रेमी के दोस्त नेहाल ने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद के नेतृत्व में की गई छापेमारी में पुलिस ने लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल बरामद कर लिए हैं। यह भी पढ़ें- जनसेवा केंद्र संचालक से लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में इनामुल्लाह , अरशद और रंजन ...