24 घंटे में लापता नाबालिग हुआ बरामद
औरंगाबाद, मई 12 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के भदवा बाजार निवासी मो. आरजू तमन्ना ने अपने 13 वर्षीय पुत्र मो. शहनवाज के लापता होने की सूचना थाना में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोशल मीडिया और वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से खोजबीन शुरू की। रविवार को पटना जीआरपी पुलिस ने रफीगंज थाना को नाबालिग के मिलने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट-फटकार से नाराज होकर नाबालिग रफीगंज से ट्रेन पकड़कर पटना चला गया था। पटना रेलवे प्लेटफॉर्म पर उसे लावारिस अवस्था में घूमते देख जीआरपी पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ में पहचान होने के बाद इसकी सूचना रफीगंज थाना को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.