हरदोई, फरवरी 10 -- अतरौली। स्कूल जाने के लिए निकले दो 15 वर्षीय छात्र लापता हो गए। उन्हें पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर लिया। थाना क्षेत्र के गोनी निवासी प्रदीप तेली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र साहिल (15) कलावती इंटर कॉलेज में पढ़ता है। भतीजा शुभम (15) जनता बाल विद्यालय का छात्र है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे साइकिल लेकर स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक दोनों घर वापस नहीं आए। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अतरौली पुलिस ने गाजियाबाद जीआरपी से संपर्क किया। तब दोनों छात्रों को कस्टडी में लिया गया। छात्रों व परिजनों के अनुरोध पर पहले उन्हें गाजियाबाद में रिश्तेदारी के यहां सुरक्षित पहुंचाया गया। बाद में अतरौली पुलिस टीम गाजियाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.