बेगुसराय, अप्रैल 24 -- भगवानपुर। प्रखंड के सरकारी एवं निजी विद्यालयों द्वारा यू-डायस प्लस पोर्टल पर बच्चों के प्रोग्रेसन का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। मात्र 26 विद्यालयों ने ही अब तक कार्य शुरू किया है, जबकि शेष विद्यालयों ने अभी तक प्रोग्रेसन का कार्य प्रारंभ तक नहीं किया है। प्रखंड एमआईएस मिथिलेश कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का शत-प्रतिशत प्रोग्रेसन कार्य पूर्ण या प्रारंभ न करना विभागीय आदेश की अवहेलना है। सभी विद्यालयों को 24 घंटे के अंदर प्रोग्रेसन का कार्य पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ पत्र के माध्यम से विभागीय कार्रवाई के लिए उच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.