24 घंटे में महानंदा में सबसे अधिक 41 सेमी बढ़ा जलस्तर, गंगा व कोसी में भी तेजी
कटिहार, जुलाई 22 -- कटिहार, एक संवाददाता। जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर सोमवार की शाम छह बजे से मंगलवार की शाम छह बजे तक लगातार बढ़ा। इधर नदियों का जलस्तर बढ़ने के बावजूद भी चेतावनी स्तर और खतरे के निशान से अभी नीचे है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे के दौरान महानंदा नदी के अधिकांश गेज स्थलों पर 35 से 41 सेंटीमीटर तक जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक 41 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी आजमनगर गेज पर रिकॉर्ड की गई। गंगा, बरंडी और कोसी नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले की सभी नदियां अभी भी चेतावनी एवं खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं और किसी भी तटबंध को पानी नहीं छू रहा है। यह भी पढ़ें- महानंदा एवं कनकई नदी का जलस्तर लाल निशान के करीबजलस्तर की वृद्धि की रिपोर्ट बाढ़ नियंत्रण विभाग की रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.