24 घंटे में भू-माफिया के कब्जे से मुक्त कराया मकान
गाज़ियाबाद, जून 9 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। अपने मकान को पांच वर्षों से अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए भटक रहे एक पीड़ित परिवार को राहत मिली है। जिलाधिकारी ने जांच कराकर 24 घंटे के भीतर मकान को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यही नहीं जिलाधिकारी ने खुद मौके पर पहुंचकर परिवार को गृह प्रवेश कराया। विजयनगर के सजवान नगर निवासी ईश्वर पटेल ने आठ जून को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ से शिकायत की थी कि वर्ष 2004 में खरीदे गए उनके पिता के मकान पर वर्ष 2021 में भू-माफिया ताज मोहम्मद एवं उसके साथियों ने अवैध कब्जा कर लिया था। लंबे समय तक कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। अभिलेखों और मौके की जांच में शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.