चम्पावत, अप्रैल 22 -- मृदुल, टनकपुर। पुलिस ने एक बैट्री चोर को 24 घंटे में दबोचा है। आरोपी के पास से चोरी की दो बैट्री बरामद हुई है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि बीते 20 अप्रैल को मनिहारगोठ निवासी सैफ अली ने डंपर से बैट्रियां चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि 31 अप्रैल को वार्ड नंबर तीन बंगाली कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय कार्तिक मंडल के पास बैट्रियां बरामद की। पुलिस टीम में एसआई तेज कुमार, कमल कुमार, अजय कुमार शामिल रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...