बलिया, जून 21 -- बलिया। आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा किशोर को गड़वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शनिवार को क्षेत्र के दिघेड़ा निवासी मुन्ना कुमार ने अपने 15 वर्षीय पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। हरकत में आई पुलिस डिजीटल वालंटियर्स ग्रुप में किशोर की फोटो वायरल करने के साथ ही क्षेत्र में पंपलेट बंटवाकर छानबीन में जुट गई। पुलिस ने किशोर की फोटो को सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया। घटना के 24 घंटे के भीतर ही रविवार को पुलिस ने किशोर को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...