पटना, जनवरी 27 -- बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी हिस्से में आंधी, बिजली के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। कल यानी बुधवार 28 जनवरी को 4 जिलों में येलो अलर्ट है। वहीं, मोतिहारी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत 12 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सीवान जिले में वज्रपात और मेघगर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। इन जिलों में बारिश की संभावना इस दौरान, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सारण, सीवान, गोपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.