संतकबीरनगर, जुलाई 25 -- संतकबीरनगर-मेंहदावल, हिन्दुस्तान टीम। जिले में की दक्षिणी सीमा पर बह रही सरयू नदी के जलस्तर में बीते 24 घंटे में 100 सेमी की वृद्धि हुई है। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। 24 घंटे में 70 सेमी घट गया है। सरयू नदी खतरे के निशान से 80 सेमी नीचे बह रही है। वहीं राप्ती नदी 2.79 मीटर नीचे बह रही है। राप्ती नदी का जलस्तर घटने से तटवर्ती गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली। पिछले दो दिनों में नदी के जलस्तर में तेज बढ़ोत्तरी दर्ज होने से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई थी। यह भी पढ़ें- सुंदरनगर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई तीन नावेंसरयू नदी का जल स्तर बिड़हरघाट में सरयू नदी का जल स्तर शुक्रवार की शाम चार बजे बढ़कर 78.600 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि अप स्ट्रीम में वृद्धि से अभी यहां जलस्तर में और वृद्धि होने क...