24 घंटे में फिर बढ़ गया गंगा में जलस्तर, तटवर्ती इलाके लबालब
आगरा, अगस्त 18 -- नरौरा से गंगा में छोड़े जा रहे पानी में वृद्धि होने के बाद नदी के जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की वृद्धि और हो गई है। गंगा के उफान पर रहने के कारण पटियाली क्षेत्र के दर्जनभर बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। इन गांवों के चारों ओर बाढ़ का पानी भरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। सोमवार की सुबह नरौरा बैराज से गंगा में एक लाख 11 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। नरौरा से लगातार छोड़े जा रहे पानी के बाद नदी में उफान बना हुआ है। बिजनौर बैराज से भी एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। यह भी पढ़ें- यमुना में उफान से बाढ़ की आहट, 65 गांवों पर संकट नरौरा से छोड़ा गया पानी देर शाम से नदी में बहना शुरू हो गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों में जलभराव की स्थिति रहने की वजह से ग्रामीण स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.