बेगुसराय, मई 6 -- भगवानपुर। प्रखंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर ने यू-डायस पोर्टल पर सत्र 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं के प्रोग्रेशन कार्य में हो रही लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में जारी पत्र में 26 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे 24 घंटे के भीतर प्रोग्रेशन का कार्य हर हाल में पूरा करें। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रखंड के विद्यालयों को पहले ही पत्र, व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य माध्यमों से आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद कई विद्यालयों द्वारा कार्य में शिथिलता बरती जा रही है जो अनुशासनहीनता एवं विभागीय आदेश की अवहेलना को दर्शाता है। बीईओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित विद्यालय प्रधान के वेतन पर रोक लगाते हुए वरीय अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.