सुल्तानपुर, जून 3 -- कुड़वार, संवाददाता । धम्मौर थाना क्षेत्र में डिलीवरी मैन से हुई नौ हजार की छिनैती के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। मंगलवार दोपहर बाद विवेक तिवारी पुत्र गोविंद प्रसाद तिवारी निवासी लोहरामऊ थाना कोतवाली देहात अपने डिलीवरी मैन हरीओम यादव पुत्र शीतला प्रसाद यादव निवासी तिवारी का पुरवा उघरपुर धम्मौर के साथ टाटा मैजिक पर गैस सिलेंडर लादकर डिलीवरी करने लौहर पश्चिम जा रहे थे। महेश्वर गंज नहर पुलिया से पांच सौ मीटर आगे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से पहुंचे और रोककर 9100 रुपया छीनकर लौहर पश्चिम की तरफ भाग निकले। यह भी पढ़ें- डिलीवरी मैन से छिनैती में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज डिलीवरी मैन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुं...