नई दिल्ली, मार्च 17 -- तेज डिलीवरी की बढ़ती मांग को देखते हुए अब भारतीय डाक विभाग ने भी एक नई शुरुआत की है। डाक विभाग ने त्वरित एवं समयबद्ध पार्सल के लिए 24 घंटे और 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी वाली तीन प्रीमियम सेवाएं शुरू की हैं। ये तीन सेवाएं -24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पोस्ट पार्सल और 48 स्पीड पोस्ट है। शुरुआती चरण में ये सेवाएं देश के छह बड़े शहर- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध हैं। इन शहरों के बीच विशेष प्राथमिकता वाली प्रोसेसिंग और हवाई परिवहन का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि तय समयसीमा का सख्ती से पालन हो सके।ट्रैकिंग से मैसेज अलर्ट तक डाक विभाग की नई सेवाओं में 'ओटीपी' (वन टाइम पासवर्ड) आधारित वेरिफिकेशन के साथ डिलिवरी, शुरू से अंत तक ट्रैकिंग सुविधा और वास्तविक समय में मैसेज अलर्ट शामिल होंगे। मतलब ये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.