देवघर, मार्च 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग चौक-चौराहों पर पिछले 24 घंटे के दौरान पांच लोगों के मोबाइल चोरी कर ली गयी है। पीड़ितों ने थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बिहार के समस्तीपुरनिवासी शिव शंकर यादव ने बताया कि होटल में खाना खा रहे थे। बातचीत के दौरान फोन टेबल पर रखकर हाथ धोने गए थे, उसी बीच मोबाइल चोरी कर ली गयी। होटल संचालक से पूछताछ करने पर किसी प्रकार की मदद नहीं मिली और सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखाया गया। इसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराई। वहीं टावर चौक पर वेस्ट बंगाल के पुरुलिया निवासी संजय चक्रवर्ती की आईफोन भीड़ में अज्ञात ने छीनकर फरार हो गया। उन्होंने भी थाना में शिकायत दर्ज कराई। वहीं मंदिर मोड़ के पास पैदल चल रही सुभद्रा देवी नामक महिला का मोबाइल भी अज्ञात बदमाश ने छीन ली। बरमसिया चौक के...