हरदोई, जनवरी 1 -- हरदोई। गुरुवार को शीत लहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के चलते गलन बढ़ गई और ठिठुरन बढ़ी। जिले में कोहरा भी दिखाई दिया। इससे दृश्यता 50 से 100 मीटर तक सीमित रही। पाला पड़ने की स्थिति लगातार बनी हुई है। मौसम का असर शहर की सड़कों और बाजारों पर भी देखा गया। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम 17.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में धूप निकलने से हल्की राहत मिली, जिससे सिनेमा रोड और बड़ा चौराहा पर लोग सैर और खरीदारी के लिए निकल आए। नववर्ष के अवसर पर फुटपाथों पर लगी फूलों की सजावट और केक-पेस्ट्री की दुकानों पर भीड़ रही। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई। डॉ. ...