बदायूं, अक्टूबर 24 -- बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर ऐसी दो घटनाएं हुईं, जिनकी गूंज शासनस्तर तक पहुंची। जहां इन घटनाओं से जोन से लेकर प्रदेशस्तरीय अफसरों ने लोकल अधिकारियों से जवाब-तलब किया। वहीं सत्ताधारी दल के कुछ चेहरे भी पुलिस के विरोध में खड़े दिखे हैं। इन हालात में अफसरों की मुश्किल बढ़ गई है और कार्रवाई की अटकलें हैं। दरअसल, सिविल लाइंस इलाके में संतोख सिंह तिराहे के पास भाजपा के मंडलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के साथ 21 अक्टूबर की रात को मारपीट की गई। उन पर जानलेवा हमला भी हुआ। हमले में गंभीर रूप से घायल गोपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की सूचना के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में आधे घंटे से अधिक का वक्त लग गया। रिस्पांस टाइम बेहद खराब होने की शिकायत भाजपा के बड़े चेहरों ने सीधे तौर पर एसएसपी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.