पानापुर (छपरा), मार्च 12 -- Chapra News: शराबबंदी वाले बिहार के छपरा में एक बार फिर जहरीली शराबकांड की आहट सुनाई दे रही है। सारण जिले के पानापुर में बीते 24 घंटे के भीतर दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहरीली शराब के सेवन से इनकी मौत होने की आशंका है। वहीं, पांच अन्य लोगों की भी तबीयत खराब है, उनका अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा है। इनमें से अधिकतर लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है। हालांकि, जहरीली शराब की वजह से मौतों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, छपरा के पानापुर थाना क्षेत्र धेनुकी गांव में बुधवार रात 50 वर्षीय सुकन नट नाम के शख्स की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसका इलाज कराने पानापुर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने गुपचुप तरीके से गुरुवार अहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.