बलिया, मार्च 25 -- बलिया, संवाददाता। शहर में बिना रजिस्ट्रेशन और मानक विहीन संचालित अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने मुहिम छेड़ दी है। पिछले 24 घंटे में एसडीएम के नेतृत्व में गठित स्वस्थ्य विभाग और आयुर्वेद की टीम ने शहर के तीन अल्ट्रासाउंड केन्द्रों और 17 नर्सिंग होमों पर छापेमारी की। जांच के दौरान दो नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन संचालित मिले, जबकि कुछेक प्राइवेट अस्पताल संचालक टीम की भनक मिलते ही ताला बंद कर फरार हो गए। दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बिना रेडियोलाजिस्ट के ही अप्रशिक्षित कर्मचारी जांच करते मिले। विभाग ने रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।जनपद में पिछले कुछ दिनों में नर्सिंग होम संचालकों की लापरवाही से हुई मौतों के बाद कमिश्नर के निर्देश पर जिले में 24 से 28 मार्च तक विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके लिए शहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.