24 घंटे में जनगणना कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम
साहिबगंज, जून 8 -- बरहेट l जनगणना कार्य का प्रथम चरण पूर्ण नहीं करने वाले प्रगणक तथा पर्यवेक्षक के साथ सोमवार को प्रखंड सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अंशु कुमार पांडेय ने किया l इस दौरान वैसे सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक उपस्थित हुए जिसने अपना एचएलबी में जनगणना कार्य पूरा नहीं किया l बीडीओ अंशु कुमार पांडेय ने 24 घंटे के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश देते कहा की निर्धारित समय के अंदर काम पूरा नहीं करने वालों को डीसी के समक्ष जाकर अपना स्पष्टीकरण देना होगा l इसलिए निर्धारित समय पर कार्य पूरा कर दें। मौके पर रूकेश गुप्ता सहित कई पर्यवेक्षक व प्रगणक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.