24 घंटे में चोरी का खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार, 40 कुंतल सरिया बरामद
औरैया, अप्रैल 2 -- दिबियापुर, संवाददाता। थाना दिबियापुर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 कुंतल सरिया समेत वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार ककोर मुख्यालय के पास निर्माणाधीन कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट से सरिया चोरी होने की शिकायत पर एक अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया। गुरुवार तड़के करीब 1:25 बजे मुखबिर की सूचना पर उमरसाना तिराहे के पास खाली प्लॉट में दबिश देकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 15-15 फुट लंबे सरिया के टुकड़े करीब 40 कुंतल, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, एक सेंट्रो कार, एक आई20 कार तथा स्लाइडर ट्रॉली की चाबी बरामद की गई। बरामद मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.