संभल, जून 16 -- थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर खास से लापता हुए दो चचेरे-तहेरे भाइयों को बनियाठेर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। जानकारी के अनुसार गांव फरीदपुर खास निवासी राम बहादुर पुत्र भीकन सिंह ने 14 जून को थाना बनियाठेर में तहरीर देकर बताया था कि उसका पुत्र अंकुश (9 वर्ष) तथा उसके भाई नरेंद्र का पुत्र प्रिंस (11 वर्ष) दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं और वापस नहीं लौटे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 125/2026 धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- फरीदपुर गांव से दो मासूम अचानक लापता, दी तहरीर पुलिस अधीक्षक संभल, पुलिस अधीक्षक उत्तरी तथा क्षेत्राधिकारी चन्दौसी ...