साहिबगंज, अप्रैल 12 -- साहिबगंज। शहर से अगवा की गई बच्ची को 24 घंटे के अंदर नगर थाना पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्ची को शादी करने की नियत से अगवा कर लेने के मामले में परिजन ने थाना में आवेदन दिया था। आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस जांच शुरू की। संबंधित युवक व उसके परिजनों पर दबाव बनाया गया। पुलिस की दबिश के कारण 24 घंटे की भीतर ही युवक ने किशोरी को थाने में लाकर जमा कर दिया । उन्होंने बताया कि युवक बिक्रम से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...