हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 16 -- उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने हड़ताल पर रहे अंचलाधिकारी व राजस्व अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर वे 24 घंटे के भीतर काम पर लौट जाएंगे तो उनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। जो इस निर्धारित समय सीमा में काम पर लौट आयेंगे उनकी दोनों हड़ताल अवधि का समायोजन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च का महीना राजस्व विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और कई जनहितकारी अभियान इस समय चल रहे हैं। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा, राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त लगभग 46 लाख आवेदनों का निष्पादन तथा मुख्यमंत्री के निर्देश पर ई-मापी अभियान भी चल रहा है। उपरोक्त दोनों कार्य सीधे जनता से जुड़े हैं और 31 मार्च तक पूरा करना लक्ष्य है। ऐसे में प्रशासनिक कार्यों की गति प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने संवाद और समन्वय का ...