फरीदाबाद, जून 25 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। फरीदाबाद में वाहन चोर लगातार सक्रिय हैं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते दो दिनों के दौरान कई मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले सामने आए हैं। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में राजीव कॉलोनी निवासी शहीद खान की मोटरसाइकिल कंपनी के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार, उसने बाइक को कंपनी के मुख्य गेट के पास खड़ा किया था, लेकिन कुछ समय बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। इसी तरह सेक्टर-46 निवासी मोहित कुमार शर्मा की मोटरसाइकिल उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...