24 घंटे में आपदा पीड़ित परिवार को राहत
इटावा औरैया, जून 1 -- इटावा। जिले में दैवीय आपदा पीड़ित परिवार को 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता प्रदान की गई। रविवार शाम तेज आंधी तूफान से दीवार गिरने से इकदिल क्षेत्र में विद्यावती की मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने तत्परता से आवश्यक राजस्वीय एवं प्रशासनिक कार्यवाही प्रारंभ की। प्रकरण का परीक्षण कर इसे दैवीय आपदा राहत मानकों के अंतर्गत अनुमन्य पाया गया।
आर्थिक सहायता का वितरण सोमवार को सदर विधायक सदर सरिता भदौरिया ने मृतका के पति कैलाश बाबू को दैवीय आपदा राहत मद के अंतर्गत अनुमन्य चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। सदर विधायक ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.