एटा, अप्रैल 23 -- गर्मी में 24 घंटे में कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई। दमकल विभाग लगातार सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए पहुंच गई। बुधवार रात को कैलाश मंदिर के पास सूखे पड़े तालाब की झाड़ियों में एक बार फिर से आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अन्य जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई। पूरी रात दमकल की गाड़ी भागती रही। गुरुवार सुबह भी दमकल विभाग को राहत नहीं मिली। गुरुवार को भी कई जगहों पर आगजनी की घटना हुई। थाना सकीट के गांव कुल्ला हबीवपुर में बुर्जी, बिटौरा, बागवाला के गांव हरनावली, निधौलीकलां के गांव नगला बृजलाल, अवागढ़ के गांव कटेरिया, रिजोर के गांव सहबाजपुर, पिलुआ के गांव उमरायपुर, कोतवाली देहात के गांव भदो में गेहूं की फसल में आग लगी है। यह भी पढ़ें- भीषण आग से खेतों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.