24 घंटे में अब बदला जाएगा खराब बिजली ट्रांसफार्मर
साहिबगंज, मई 29 -- साहिबगंज। जिले में खराब ट्रांसफार्मरों को अधिकतम 24 घंटे के भीतर बदला जाएगा। ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के निर्देश पर निगम के जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाये हैं। दरअसल, कई बार प्राकृतिक कारणों खासकर ठनका गिरने से बिजली ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ जाता है। गर्मी के दिनों में ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड बढ़ने से भी उनमें तकनीकी खराबी आ जाती है। इसके कारण संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है । इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर, जेबीवीएनएल के सख्त निर्देश के बाद जिला में 25 केवी, 63 केवी, 100 केवी, 200 केवी तथा 500 केवी क्षमता के खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.