मथुरा, मई 20 -- शहर की पुष्पांजलि उपवन कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। 24 घंटे बाद कॉलोनी सप्लाई सुचारू हो सकी। इससे ढाई हजार कॉलोनी वासियों को राहत मिली। डीएम के निर्देश पर विद्युत निगम ने मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई चालू की। सोमवार रात ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। इससे ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। कॉलोनी की लाइट बंद होने के बाद कॉलोनीवासी रात्रि 11 बजे जिलाधिकारी के आवास के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए थे। मंगलवार को फिर कॉलोनी वासियों ने डीएम से मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया। डीएम ने विद्युत निगम के अधिकारियों को जनहित में विद्युत आपूर्ति चालू करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बायपास में ट्रांसफार्मर फुंकने से आधी बस्ती परेशान , लोगों ने किया प्रदर्शन साथ ही संबंधित कॉलोनाइजर के विरुद्ध...